फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Friday prayers held in a tight security cordon in a peaceful manner

कड़े सुरक्षा घेरे में हुई शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers held in a tight security cordon in a peaceful manner
मथुरा। ईदगाह और जामा मस्जिद के अलावा शहर की मिश्रित आबादी में सुबह से पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आए। जुमे की नमाज को लेकर यह चौकसी चप्पे-चप्पे पर दिखी। दोपहर तीन बजे कड़ी सुरक्षा में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर सुबह से पुलिस और पीएसी के जवानों को अलग-अलग संवेदनशील प्वाइंटों पर मुस्तैद कर दिया गया। मिश्रित आबादी में भी पुलिस और पीएसी के जवानों का कड़ा पहरा दिखा। ईदगाह के आसपास थाना गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय मोर्चा संभाले हुए थे तो चौक बाजार जामा मस्जिद पर शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी मिश्रित आबादी में भ्रमणशील होकर पूरी निगाह बनाए रहे। खुफिया विभाग भी पूरी तरह से नजरें गढ़ाते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को पल-पल की जानकारी देता रहा। दोपहर को नमाज शांतिपूर्ण होने के बाद पुलिस-पीएसी के जवानों और पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह में ३९१ नमाजियों ने अदा की नमाज
ईदगाह में जुमे की नमाज ३९१ नमाजियों ने अदा की। पिछले शुक्रवार को करीब ५०० नमाजी पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज हुई।
-मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed