फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   french women attack

फ्रांस की महिला ने काटा ने हंगामा

Sat, 17 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 17 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
french women attack
टूरिस्ट वीजा पर भारत में आई फ्रांस की एक महिला ने वात्सल्य ग्राम में हंगामा कर दिया। कई कर्मचारियों के साथ मारपीट और कमरे में तोड़ फोड़ की। संस्था के पदाधिकारियों की सूचना पर पहुंचे एलआईयू के अधिकारियों ने महिला की फ्रांस दूतावास में बात कराई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया गया है कि फ्रांस की एल्पोएन मारियाएन 11 अगस्त 2013 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं थीं। कई महीनों से वे शीतल छाया स्थित जीवा इंस्टीट्यूट में रह रहीं थीं। 4 जनवरी को वात्सल्य ग्राम की पदाधिकारी साध्वी स्वरूपा दीदी को महिला के पीड़ित अवस्था में हरिनिकुंज चौराहे पर होने की सूचना मिली। इसके बाद साध्वी स्वरूपा महिला को वात्सल्य ग्राम ले आईं और गेस्टहाउस में ठहराया। उनके अनुसार कुछ दिन बाद महिला ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कई महिला और पुरुष कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस पर शुक्रवार को साध्वी स्वरूपा ने बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रतिभा शर्मा को मामले की जानकारी दी। प्रतिभा शर्मा ने एलआईयू को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर एमएल गौड़ ने विदेशी महिला से बात की और फ्रांसीसी दूतावास सूचना दी। उनकी समस्या सुनने के बाद मामले को शांत कराया। उन्होंने बताया कि महिला के वीजा की अवधि 10 फरवरी को समाप्त हो रही है। साध्वी स्वरूपा का कहना है कि उन्होंने महिला को बेेबस समझकर यहां ले आईं थीं। अब वह जाना चाहती हैं तो जा सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed