फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Free ration

सवा लाख परिवारों को मुफ्त में राशन, साढ़े तीन लाख को दो रुपये में मिलेगा गेहूं

Thu, 26 Mar 2020 04:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Free ration
मथुरा। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन में जिले के सवा लाख परिवारों को मुफ्त राशन देने की तैयारी है। इसके अलावा साढ़े तीन लाख परिवारों को रियायती दर पर राशन मिलेगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे राशन वितरण में प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत गेहूं-चावल लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलापूर्ति विभाग ने तैयारी कर ली है। एक अप्रैल से राशन का वितरण सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर होने जा रहा है। इसके लिए सभी दुकानदारों को दिशानिर्देश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस के संदर्भ में जारी दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करें। शहरी क्षेत्र में एक दिन में एक मोहल्ला के लिए राशन वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक कार्डधारक को एक मीटर की दूरी पर खड़ा किया जाए। ग्रामीण अंचल में राशन वितरण दौरान भीड़ न एकत्रित हो, इसके लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा मुफ्त में राशन
अंत्योदय योजना के कार्ड धारक-41435
पंजीकृत निर्माण श्रमिक-61149
मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक-57375
नगर के दिहाड़ी मजदूर-6125
बयान
शासन के निर्देश पर जिले में करीब 1.25 लाख कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसके अलावा करीब साढ़े तीन लाख कार्ड धारकों को रियायती दर पर राशन मिलेगा। राशन की मात्रा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- राघवेंद्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed