फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four youths arrested for hoisting saffron flag on the balcony of Jama Masjid in Mathura

Mathura: जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने चार को पकड़ा

Sat, 01 Apr 2023 06:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Apr 2023 06:02 AM IST
सार

मथुरा की गोविंदनगर पुलिस ने जामा मस्जिद के छज्जे पर खड़े होकर भगवा झंडा लहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
four youths arrested for hoisting saffron flag on the balcony of Jama Masjid in Mathura
विरोध दर्ज कराते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान बृहस्पतिवार शाम चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के छज्जे पर खड़े होकर भगवा झंडा लहराने के मामले में गोविंदनगर पुलिस ने चार युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। उधर, चौक बाजार मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते दिन की घटना के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। डीग गेट चौकी पर आईजी और एसएसपी कैंप लगाए रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनवमी के दिन शोभायात्रा जब चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद के सामने पहुंची तो यात्रा में शामिल तीन युवक जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराने लगे। बृहस्पतिवार देर रात पहचान के बाद पुलिस ने तीन युवकों को उनके घरों से उठाया। इनके सहित गोविंदनगर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पहचान होने पर अन्य युवकों को पकड़ने की बात भी कही है।

मस्जिद के आसपास रही कड़ी सुरक्षा

रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस दिखी। चौक बाजार की जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस और प्रशासन के अफसर निगाह बनाए रहे, वहीं पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया। चौक बाजार में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह अपने अधीनस्थों के संग मुस्तैद रहे। दोपहर ढाई बजे बाद कुछ युवकों ने जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर आकर नारेबाजी की। पुलिस ने लाठी फटकारी तो भाग खड़े हुए। डीगगेट पर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय डेरा डाल रहे। वे यहां से चौक बाजार और ईदगाह पर हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।
 

खराब नहीं होने देंगे भाईचारा, रहेंगे मिलजुल कर

रामनवमी के दिन जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा लहराने के अगले दिन मस्जिद के आसपास दुकानें करने और रहने वाले लोगों ने आपसी सौहार्द और भाइचारा दिखाया। बिना किसी तनाव के रोज की तरह आपस में बतियाते दिखे। इन लोगों से जब बता की तो बताया कि वर्षों से हम भाईचारा बनाए हुए हैं, इसमें कोई दरार नहीं डाल सकता। कुछ युवकों ने भले ही गलत किया हो लेकिन इसका हमारी दिनचर्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अपना काम कर रही है और हम एक-दूसरे को सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed