फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four women fainted due to crowd pressure in Ladliji temple in Mathura

Mathura: लाडलीजी मंदिर में दिखी अव्यवस्था, भीड़ के दबाव में चार महिलाएं हुईं बेहोश, खचाखच भरा मंदिर परिसर

Sun, 24 Dec 2023 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 07:40 PM IST
सार

ब्रज में नया साल मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही उमड़ने लगी। बरसाना में एक ओर सुबह से जाम था तो वहीं लाडली जी मंदिर पर भीड़ का आलम इस कदर था कि सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। 

विज्ञापन
Four women fainted due to crowd pressure in Ladliji temple in Mathura
परिक्रमा मार्ग में भीड़ का जमघट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंग्रेजी नववर्ष पर बरसाना में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं का ऐसा हुजूम उमड़ा जिसमें लाडली जी मंदिर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी फेल नजर आई। भीड़ के दबाब में कई महिला श्रद्धालुओं का दम भी घुटा। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

 

ब्रज में नया साल मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही उमड़ने लगी। बरसाना में एक ओर सुबह से जाम था तो वहीं लाडली जी मंदिर पर भीड़ का आलम इस कदर था कि सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। रविवार शाम करीब छह बजे लाडली जी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था फेल नजर आई। 

विज्ञापन

 

इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिर के पीछे भीड़ को रोका गया। जिसके चलते दिल्ली की महिला श्रद्धालु सुमन का दम घुटा तो वो कुआं के पास बैठ गई। वहीं हिसार कि सोनल का भी भीड़ में दम घुटने लगा तो वो भी कुआं के पास आकर बैठ गई। लाडली जी मंदिर में व्यवस्थाओं की बात करे तो एक एसआई सहित दो कांस्टेबल तैनात है। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा सिर्फ छह सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय निवासी भगत सिंह ने बताया कि जब प्रशासन को मालूम है कि नवबर्ष के चलते मंदिर पर भीड़ बढ़ेगी तो उन्हें इसके लिए कोई प्लान तैयार करना चाहिए। शुभम एडवोकेट ने बताया कि अगर समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो लाडली जी मंदिर पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed