फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four lane road will be visible from National Highway to Laxminagar

Mathura News: राष्ट्रीय राजमार्ग से लक्ष्मीनगर तक फोरलेन नजर आएगा मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be visible from National Highway to Laxminagar
मथुरा। बरेली से मथुरा को जोड़ने वाला लक्ष्मीनगर-धौलीप्याऊ मार्ग फोरलेन होने जा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। चौड़ीकरण से पहले पुराने मार्ग के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क और चौड़ीकरण के लिए बेस तैयार करने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से बरेली, अलीगढ़ मार्ग को जोड़ने वाले शहर के मध्य लक्ष्मी नगर तिराहा से धौलीप्याऊ मार्ग होते हुए हाईवे तक तीन भागों में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा इसे फोरलेन बनाया जाएगा। इसमें मार्ग को टू लेन से फोरलेन बनाने के लिए चौड़ीकरण करने के साथ ही सड़क के मध्य डिवाइडर बनाया जाएगा। फोरलेन मार्ग के बीच डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

एमवीडीए की योजना के मुताबिक लक्ष्मीनगर तिराहा से गऊघाट तक 1200 मीटर का फोरलेन सड़क का निर्माण 5 करोड़ 49 लाख की धनराशि से निर्माण होगा। मछली फाटक के नीचे से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 तक 10 करोड़ 20 लाख से निर्माण किया जाएगा। मार्ग के इन दोनों मार्गों के मध्य गऊघाट से सदर तिराहा तक 1700 मीटर का भाग फिलहाल नहीं बनाया जाएगा। इस सड़क के इस भाग में जल निगम द्वारा पानी की लाइन डालने का कार्य होना है। कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ही प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से लक्ष्मीनगर तिराहा तक पूरा फोरलेन मार्ग बनाने में लगभग 19 करोड़ से होगा। परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से फोरलेन का काम भी शुरू हो गया है। इस दौरान एक साइड वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने पुराने मार्ग का पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि लक्ष्मी नगर से यमुना पुल तक और मछली मार्केट से धौलीप्याऊ हाईवे तक दो अलग-अलग परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें फोरलेन सड़क, नाली, फुटपाथ और डिवाइडर बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed