फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four lakh rupees withdrawn from bank account

Mathura News: बैंक खाते से चार लाख रुपये निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees withdrawn from bank account
वृंदावन। शहर की ओमेक्स सोसायटी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार लाख रुपये निकलने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके खाते से दो बार आरटीजीएस के जरिए रकम ट्रांसफर की गई। इतना ही नहीं, एक बार उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़कर भी धनराशि दूसरे खाते में भेज दी गई।
विज्ञापन

ओमेक्स सोसायटी निवासी रामदेव चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक्सिस बैंक में बचत खाता है, जिसमें उन्होंने एक एफडी भी कराई हुई थी। हाल ही में खाते की जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से दो अलग-अलग आरटीजीएस के माध्यम से कुल चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि एक लेनदेन उनकी एफडी तोड़कर किया गया है। उनका कहना है कि एफडी तोड़ने के लिए खाताधारक की अनुमति और हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं, जबकि उन्होंने ऐसी कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की। ऐसे में उन्हें साइबर धोखाधड़ी या अनधिकृत बैंकिंग लेनदेन की आशंका है। रामदेव चौधरी ने मामले की शिकायत एक्सिस बैंक के उच्च अधिकारियों से भी की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed