फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four died in an accident in raya

कार-बाइक की टक्कर, चार की मौत

Thu, 02 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
four died in an accident in raya
थाना राया क्षेत्र में राया-सादाबाद रोड पर कार और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक नई बाइक पर अपनी बहन और दो भांजियों के साथ तेज गति से सादाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही फोर्ड फिगो कार से बाइक की टक्कर हुई। इसमें दोनों बच्चों सहित भाई-बहन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम को 6:30 बजे हुआ। चंद्रमोहन (35) पुत्र कालीचरन निवासी गांव भूतिया थाना यमुनापार अपनी बहन अनीता पत्नी हरीराम निवासी गांव डूदा थाना मुरसान, हाथरस और दो भांजी सपना (7) और श्वेता (9) के साथ बाइक पर राया से सादाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वे थाना राया क्षेत्र में गांव अनौंडा और ऊंचागांव के बीच गांव घड़ी खुसला से गुजर रहे थे तभी सामने से तेज गति से आ रही आगरा नंबर की फोर्ड फिगो गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार के इंजन में तीन फुट अंदर तक घुस गई। बाइक पर आगे बैठी दोनों बच्ची छिटक कर कार के पीछे दस फुट दूर सड़क पर जाकर गिरे। सड़क से सिर टकरा जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहे चंद्रभान का सिर कार से टकरा गया और सिर में कांच घुसने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। उसे गांववासियों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। घटना में दोनों वाहनों में तेज आवाज के साथ आग भी लग गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इधर बाइक पर बैठी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण पुलिस के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। कार से मिले कागजातों के आधार पर कार सवार आगरा के बताए गए हैं। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed