{"_id":"c9b65ddbf5ee4b776b9d3823bf942940","slug":"foundation-day-of-iskon-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरजी का पंचगव्य से किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरजी का पंचगव्य से किया अभिषेक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्कॉन मंदिर के 40वें स्थापना दिवस पर शनिवार को मंदिर में कई धार्मिक आयोजन हुए। रामनवमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। प्रात:काल वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर राधाकृष्ण की प्रतिमाओं का पंचगव्य से अभिषेक किया गया।
लगभग एक घंटे तक चले अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन किया। इसके बाद ठाकुरजी का विशेष शृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए। देशी-विदेशी भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने बताया कि वर्ष 1975 में रामनवमी के दिन ही भक्तिवेदांत प्रभुपाद महाराज ने मंदिर का उद्घाटन कर राधाकृष्ण, निताई गौर और कृष्ण-बलराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की।
तब से हजारों विदेशी भक्त यह कार्यक्रम मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर श्यामसुंदर दास, गणपत प्रभु, अंतर्राष्ट्रीय इस्कॉन के अध्यक्ष गोपाल महाराज आदि उपस्थित रहे।