{"_id":"5fcba1c08ebc3ecfdd4e6883","slug":"found-mathura-news-agr4707138194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी बरामद, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा किशोरी बरामद, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा छात्रा को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद कर आरोपी शिक्षक को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा स्कूल पढ़ने टैंटीगांव गई थी। छुट्टी के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद छात्रा का पता न चलने पर सुरीर पुलिस को तहरीर दी। किशोरी के अगवा होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया तथा पुलिस टीम गठित की। एसआई हरिओम त्यागी के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल की लोकेशन पर अगवा किशोरी को 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया।
बरामद किशोरी ने बताया कि आरोपी ने टैंटीगांव से रुमाल सुंघाकर अगवा कर लिया था। आरोपी एक स्कूल में शिक्षक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया है कि अगवा किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण को भेजा है। आरोपी फिरोज खान निवासी कोटला मेवातियान मोहल्ला हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।