{"_id":"54499b0263084352a2bc74d2bbfe38ab","slug":"foolbangla-in-radha-saneh-bihari-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल बंगले में विराजे ठाकुर राधासनेह बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल बंगले में विराजे ठाकुर राधासनेह बिहारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकमास के उपलक्ष्य में दुसायत स्थित ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम जैसे ही मंदिर के पट खुले संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हर कोई फूल बंगले में विराजमान आराध्य के दर्शनों के लिए आतुर दिखाई दे रहा था।
रंग-बिरंगे फूलों के मध्य विराजमान ठाकुरजी का श्रीविग्रह हर किसी को आकर्षित कर रहा था। देर रात तक मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। मंदिर सेवायत आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि अधिकमास में प्रभु आराधना का फल जीव को कई गुना होकर मिलता है।
इस मास में प्रभु धाम में पूजन-अर्चन करने, परिक्रमा लगाने और यमुना स्नान से जीव की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, बालो पंडित, प्रदीप गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, मयंक शर्मा, बालकृष्ण गौतम, कृष्ण मुरारी शर्मा, रवि शर्मा, रमेश चंद्र आदि उपस्थित थे।