फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog havoc: Tempo and SUV car collide in Mathura five people injured; three in critical condition

कोहरे का कहर: मथुरा में टेंपो और एसयूवी कार की भिड़ंत, पांच लोग घायल; तीन की हालत गंभीर

Fri, 03 Jan 2025 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 02:04 PM IST
सार

घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को सुबह-सुबह 7:00 लगभग एक सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Fog havoc: Tempo and SUV car collide in Mathura five people injured; three in critical condition
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन रोड गांव आडिंग के समीप कोहरे के कारण टेंपो और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों को घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन




सड़क हादसा मथुरा गोवर्धन मार्ग बाईपास पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह एक्सयूवी कार सवार आगरा से गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे थे। जैसे ही कार अडींग बाईपास के समीप पहुंची तो घने कोहरे के कारण गोवर्धन से आ रहे टेंपो से जा टकराई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अडींग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


 घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। टेंपो में कई यात्री भी फंसे थे, जिनको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों में तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed