फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five thousand Congress workers will travel from Mathura to the Delhi rally.

Mathura News: दिल्ली रैली में मथुरा से जाएंगे पांच हजार कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five thousand Congress workers will travel from Mathura to the Delhi rally.
मथुरा। कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में मथुरा से पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर ब्लॉकवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर आबिद कश्मीरी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राम टंडन की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा और जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले से करीब 800 छोटी गाड़ियां और 20 बसों से कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। संचालन पूर्व अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। इसमें मनोज गौड़, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, पंकज चौधरी, राजकुमार तिवारी, हरदेव सिंह, दीपक सिंह, केशव सिंह, प्रमोद पाठक, गंगा चरण दीक्षित, हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed