फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five people died while more than two dozen people were injured in Mathura Accident

Mathura Accident News: धमाका और चीख सुन दहल गए आसपास गांव के ग्रामीण, भागकर पहुंचे और शुरू किया बचाव कार्य

Mon, 03 Jul 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

Mathura Accident News: धमाका और चीख सुनकर आसपास गांव के ग्रामीण दहल गए। वह भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों को तत्काल बचाने का काम शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Five people died while more than two dozen people were injured in Mathura Accident
Mathura Accident News: धमाका और चीख सुन दहल गए आसपास गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इससे ट्रैक्टर चालक का अनियंत्रण खो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़े। ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गए। घायलों को सड़क किनारे पेड़ों की छांव में लिटाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। रेपुरा चौकी से कुछ दूर पर हुए हादसे की आवाज चौकी तक गूंजी। चौकी प्रभारी मनोज शर्मा बाहर आए और मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला, हालांकि उनकी मौके पर पर ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सीएचसी फरह पहुंचाया और दो लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार जा रहे थे बलदेव

कार में पांच लोग सवार थे, इनमें से तीन की मौत हो गई। ये सभी अपने गांव ओबार, भरतपुर से बलदेव क्षेत्र के गांव नोवा में अपनी बहन चंद्रावती को देखने जा रहे थे। कार को क्रेन से किनारे करवाकर, उनके घरवालों को सूचना दी गई। 

रोक के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे श्रद्धालु

ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोक लगा रखी है। इसके बाद भी करीब 40 से अधिक यात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गोवर्धन पहुंच गए। जबकि मथुरा में गोवर्धन चौराहे कई पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। गोवर्धन पहुंचते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के कई चेकिंग प्वाइंट पास किया पर टोकना उचित नहीं समझा।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे

हादसे में यह लोग हुए घायल

गौरव, हरी सिंह, धीरी सिंह, गीता, रामवती, रामहेत, धनवंतरी, मलखान, गोलू , राजकुमारी, संतोष, रामवती, अनुष्का, नेहा, राम सखी, शुभम जैन, शीतला, द्रोपदी, शिव सिंह, हरिराम, लज्जा राम, जावित्री, कमला, जगदीश, ललिता, मयंक आदि हादसे में घायल हुए हैं।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत होने से पांच लोगों की मौत हुई है। कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed