फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five died in an accident on yamuna expressway

टायर फटने से पलटी कार, पांच की मौत

Fri, 05 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 05 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
five died in an accident on yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा से करीब 60 किलोमीटर दूरी पर टायर फटने से आई-10 कार पलट गई। इससे कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो बच्चों सहित पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। दंपति और दो बच्चे एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिहारी कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली निवासी शशांक ने बताया कि बुधवार शाम को एमसीडी में कर्मचारी जीजा रविंद्र विधुड़ी, बहन हिमांशी व भाई दीपांश आईटेन कार से बुआ रेखा, फूफा राजू व उनके बच्चे मयंक व गरिमा मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। रात में उन्होंने परिक्रमा लगाई और वहीं पर ठहर गए। सुबह जल्दी उठकर सभी शाहदरा के लिए चल दिए।
विज्ञापन


आई-10 कार मथुरा के नौझील थानाक्षेत्र पहुंची तो टायर फट गया। इससे कार कई बार पलटते हुए घिसटती चली गई। हाइवे कर्मियों ने घायलों को जेवर टोल के पास पहुंचाया और वहां से जेपी की एंबुलेंस लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। यहां पर राजू (40), रेखा (38), रविंद्र विधुड़ी (38), गरिमा (6) व मयंक (8) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की पत्नी हिमांशी और साले दीपांश की हालत गंभीर है। दोनों आईसीयू में हैं। सुबह करीब 11 बजे से किसी तरह पुलिस ने परिजनों का पता और फोन नंबर लेकर सूचना पहुंचाई। शाम को परिजनों के आने के बाद शवों का पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed