फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fish dead in yamuna due to pollution

यमुना में आक्सीजन की कमी से मरीं मछलियां

Mon, 19 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 19 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
fish dead in yamuna due to pollution
यमुना में मरी मछलियां
यमुना में लाखों मछलियों की मौत का कारण औद्योगिक इकाइयों से निकल रहा जहरीला पानी बना है। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान लिए गए नमूने के पानी में घुलित आक्सीजन की मात्रा शून्य मिली है। इस पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और एसपीएस के संचालन में लापरवाह बनी नगर पालिका के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन


लाखों मछलियां मरने की खबर पर रविवार को नोडल अधिकारी एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने यमुना, मसानी नाला और मसानी पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया। यमुना के साथ नाले में भी मरी हुई मछलियों की भरमार थी। राल ड्रेन से पानी नाले के रास्ते सीधे यमुना में गिर रहा था।
विज्ञापन


एडीएम ने पालिका से नाले के पानी को यमुना में गिरने से रोकने का प्रबंध कराया।
इस दौरान मसानी नाले के पानी का नमूना लेकर याची गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने अपनी मौजूदगी में जांच कराई। इसमें घुलित आक्सीजन की मात्रा शून्य पाई गई है। नोडल अधिकारी ने नगर पालिका और प्रदूषण विभाग के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राल ड्रेन से पहुंचा यमुना में पानी
बरसात में उफनने वाली राल ड्रेन इस बार बगैर बरसात के ही उफन गई। इससे ड्रेन का पानी मसानी नाले के औद्योगिक कचरे को लेकर यमुना में समा गया। ब्रज चौरासी कोस की यात्रा में शामिल होने आए गुजराती ब्रज में यमुना की बदहाली देख बेहद दुखी हैं। लोग तर्पण के लिए विश्रामघाट, स्वामीघाट के बजाए यमुना पार जा रहे हैं।


यमुना के लिए जहर उगल रही औद्योगिक इकाइयों के संचालक जन स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। बगैर ईटीपी के ही जहरीला पानी नालियों में बहाया जा रहा है, जो यमुना में पहुंचता है। ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
- कांतानाथ चतुर्वेदी, याची, एनजीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed