फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIRs registered against 44 electricity thieves

Mathura News: 44 बिजली चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against 44 electricity thieves
मथुरा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली चोरी के 44 मामले पकड़े गए। कुल 102 किलोवाट विद्युत भार चोरी करते हुए पाया गया।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बुधवार को उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव के नेतृत्व में आझई खुर्द क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े गए।
विज्ञापन

वहीं सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में इंदुपुरम कॉलोनी में की गई जांच में छह बिजली चोरी के मामले सामने आए। इसके अलावा संबंधित उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में आन्यौर, नीमगांव, अडींग, बाजना टाउन और बरारी क्षेत्र में भी चेकिंग की गई। बिजली चोरी के मामले मिलने पर संबंधित के खिलाफ 44 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed