{"_id":"5f3c19618ebc3e41121d13d9","slug":"firing-mathura-news-agr455345959","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने दिखाई दबंगई,फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने दिखाई दबंगई,फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास व अन्य केंद्रों के लिए
बसपा के पूर्व विधायक के भतीजे ने की फायरिंग
- अपने विरोधियों को धमकाने के लिए लक्ष्मीनगर चौराहे पर और गांव में चलाईं गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बसपा के पूर्व विधायक राज कुमार रावत के भतीजे ने लक्ष्मीनगर चौराहे पर और गांव में एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूर्व विधायक के भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूर्व विधायक राजकुमार रावत थाना जमुनापार के गांव लोहवन के रहने वाले हैं। लोहवन के समीप राया रोड पर पूर्व विधायक के भतीजे मनीष रावत पुत्र प्रमोद रावत का ढाबा भी है। मनीष ने 16 अगस्त को लक्ष्मीनगर चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में रात में फायरिंग की। मनीष ने अपने विरोधी गोसना निवासी रवि ठाकुर को धमकाने के लिए फायरिंग की। पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। लक्ष्मीनगर चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने मनीष रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनीष रावत इसी दिन गांव में पहुंचकर युवक रवि शर्मा के घर पर जाकर फायरिंग की। रवि शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा ने भी थाना जमुनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले पूर्व विधायक के भतीजे को जेल भेज दिया है। जिस असलाह से फायरिंग की है, वह असलाह भी बरामद किया जाएगा।