फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire crackers in godarangmannar temple

गोदारंगमन्नार की अतिशबाजी से जगमगाई धर्मनगरी

Wed, 18 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 18 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
fire crackers in godarangmannar temple
मौसम खुलने के साथ ही रंगजी मंदिर का ब्रह्मोेत्सव अपने रंग में लौट आया है। सोमवार को ठाकुर गोदारंगमन्नार की अतिशबाजी से धर्मनगरी जगमगा गई। देर रात तक आयोजित इस आतिशबाजी का आनंद लेने के लिए जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग रंगजी बगीचे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत सोमवार की शाम को ठाकुर गोदारंगमन्नार ने स्वर्ण घोड़े पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। लगभग 7:30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा में ठाकुरजी का शृंगार मनोहारी था। वे हाथ में भाला, तलवार आदि घोड़े पर सवार थे।
विज्ञापन


गोदारंगमन्नार के जय-जयकारों के मध्य शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। संतगण और संस्कृत विद्यार्थी भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। रंगजी मंदिर से शोभायात्रा के रंगजी के बगीचा स्थित विश्राम स्थल पहुंचने के बाद ठाकुरजी के समक्ष बड़ी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रोशनी से जगमग आकाश धमाकों से गूंज उठा। लगभग एक घंटे तक चली आतिशबाजी में श्रद्धालुओं ने ठाकुर गोदारंगमन्नार की जय-जयकार के साथ आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed