फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire broke out in two-storey house in Vrindavan valuables were burnt to ashes

Vrindavan: दो मंजिला मकान में लगी आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पर हो गई खराब; सामान जलकर राख

Sun, 04 Feb 2024 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

वृंदावन में दो मंजिला मकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खराब हो गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
fire broke out in two-storey house in Vrindavan valuables were burnt to ashes
Vrindavan: दो मंजिला मकान में लगी आग...मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ज्ञान गुदड़ी इलाके के दो मंजिला मकान में रविवार सुबह आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता मकान में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित अनिल गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ मकान के दूसरे माले पर रहते हैं। रविवार सुबह अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। 

विज्ञापन

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

मौके पर एक फायर टेंडर की गाड़ी पहुंची। उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते आग पर पानी की बौछार नहीं हो सकी। मथुरा फायर स्टेशन से तत्काल दूसरी गाड़ी को रवाना किया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के प्रकरण में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed