फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire after sparking

एक चिंगारी से राख हुआ दो बेटियों की शादी का सामान

Sat, 31 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
fire after sparking
कस्बे के जोशी मोहल्ला में गुरुवार रात सतीश पुत्र रामस्वरूप के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। घर में अगले माह ही दो बेटियों की शादी है इसी के लिए सामान इकट्ठा किया गया था। घर वालों को चिंता सता रही है कि अब वह बेटियों के हाथ पीले कैसे करेंगे।
विज्ञापन


सतीश रात को घर पर नहीं थे, उनके बच्चे घर में सो रहे थे। अचानक देर रात बिजली का तार शॉर्ट होने से घर में आग लग गई। बच्चों ने चीख-पुकार कर पड़ोसियों को जगाया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, तब तक कई लाख रुपये का सामान जल चुका था। सतीश के अनुसार अगले महीने उसकी दो बेटियों की शादी है, उसी का सामान जुटाने के लिए दिन-रात मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कुछ सामान तो दो दिन पहले ही खरीदकर लाया था। इतनी बड़ी घटना के बाद भी कोई अधिकारी पीड़ित के घर सांत्वना देने नहीं पहुंचा।

साढे़ चार लाख रुपये का नुकसान
नौहझील। सतीश ने बताया कि लगभग साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सतीश ने बताया कि भैंस बेच कर आए 50 हजार रुपये, दोनों बेटियों की शादी के लिए खरीदे गए 50 हजार रुपये के जेवरात, घर का जरूरी सामान जल गया। घर की छत भी गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed