फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR Registered for Rioting and Attempted Murder in Attack on Complainant

Mathura News: फरियादी पर हमले में बलवा, जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered for Rioting and Attempted Murder in Attack on Complainant
मथुरा। कोर्ट रूम के बाहर फरियादी और वकीलों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरियादी ने जानलेवा हमला करने और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरीर के गांव कराहरी निवासी जितेंद्र गुप्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 14 मार्च 2026 को कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने उनके ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक के साथ भी मारपीट की थी। सुरीर थाने में उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में मंगलवार को वह पैरवी के लिए एसीजेएम-द्वितीय कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के बाद कोर्ट रूम के बाहर उन्हें कुछ वकीलों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के बाद उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसी दौरान किसी ने पीड़ित पर कोई ज्वलनशील पदार्थ भी डाल दिया, जिससे उनके शरीर में तेज जलन होने लगी। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने मामले को शांत कराया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सदर बाजार थाने की पुलिस ने गगन व उसके दर्जनभर साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed