फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR filed against 3 YouTubers and others for creating ruckus

Mathura News: हंगामा करने पर 3 यूट्यूबर्स समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 3 YouTubers and others for creating ruckus
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व घर से किशोरी लापता हो गई। परिजन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार की देर रात किशोरी को बुलंदशहर से बरामद कर लिया। मंगलवार को उसके कोर्ट में बयान होने थे। बयान देने के बाद जब पुलिस किशोरी को नारी निकेतन ले जा रही थी तो परिजन और कुछ यूट्यूबर्स ने हंगामा कर दिया। हंगामा करने वाले एक महिला समेत 3 नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जमुनापार थाना क्षेत्र से एक किशोरी घर से चली गई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने उसे शनिवार को बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया। मंगलवार को जमुनापार थाने के दरोगा नरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल किशोरी के बयान दर्ज कराने के बाद उसे नारी निकेतन ले जा रही थी। तभी परिजन और कुछ यूट्यूबर्स आ गए। उन्होंने किशोरी को गाड़ी से नीचे खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किशोरी भी गाड़ी से नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। दरोगा ने विरोध किया तो उसके ऊपर परिजन ने विरोधी पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस उनकी बेटी से मिलने नहीं दे रही है। सदर पुलिस ने बेबी, सुनील, प्रकाशी, तीन चार अज्ञात यूटूबर्स के खिलाफ अभद्रता करना, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में कुछ और लोग दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed