{"_id":"6a3ad5ef95d87455dc0ef868","slug":"fir-changed-from-snatching-to-robbery-on-the-second-day-mathura-news-c-369-1-mt11009-148443-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पहले छिनैती, दूसरे दिन लूट में बदली प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पहले छिनैती, दूसरे दिन लूट में बदली प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सरेराह लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पुलिस 24 घंटे बाद भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगीन वारदात के बावजूद पुलिस ने पहले घटना को छिनैती की धाराओं में दर्ज किया, दूसरे दिन प्राथमिकी को लूट में बदल दिया। अब स्वाट, एसओजी और पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।
मामले में वारदात के बाद पुलिस पीड़ित को ही थाने ले गई और शक के घेरे में खड़ा कर दिया। पुलिस पीड़ित को ही संदिग्ध समझकर कई घंटों तक पूछताछ करती रही। इससे लुटेरों को भागने और छिपने का पूरा वक्त मिल गया। यह घटना पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। वहीं अब पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश में घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ये है मामला:
वृंदावन निवासी जगदीश प्रसाद गौतम की जेपी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है, जिसमें तंबाकू की बिक्री होती है। जगदीश ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि टाउनशिप के कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय उनके यहां सेल्समैन हैं। सोमवार देर शाम वह मंडी समिति के निकट से रुपयों की उगाही करके वृंदावन जा रहे थे। पैसों से भरा बैग उन्होंने बाइक की टंकी पर रख लिया था। आरोप है कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास हाईवे पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में स्प्रे डाली और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए।