फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fine of Rs 6000 imposed for charging more than Rs 5 on a water bottle

Mathura News: पानी की बोतल पर 5 रुपये से ज्यादा वसूलने पर 6000 का लगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 6000 imposed for charging more than Rs 5 on a water bottle
मथुरा। रेल यात्री से पानी की बोतल पर पांच रुपये ज्यादा वसूल करना स्टॉल संचालक को भारी पड़ गया। रेल यात्री ने मामले की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई। जांच के बाद अधिकारियों ने स्टॉल संचालक पर 6 हजार रुपये का जुर्माने लगाया है।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर निर्धारित रेट से ज्यादा कीमत पर बेचना अमर फूड प्रोडक्ट के संचालक को काफी महंगा पड़ गया। स्टॉल संचालक ने रेल यात्री से रेल नीर पानी की बोतल पर पांच रुपये की अतिरिक्त कमाई की, लेकिन इसके एवज में उसे 6 हजार का जुर्माना झेलना पड़ा है। मामला जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 का है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच रुपये की ओवर चार्जिंग करने से नाराज रेल यात्री ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच करवाई। जांच में शिकायत सही मिली। इसके बाद स्टॉल संचालक पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे रेल यात्रियों को सामान निर्धारित कीमत पर ही बेचें। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर रेल यात्री यहां कर सकते हैं शिकायत
स्टेशन पर अगर रेल यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर अतिरिक्त वसूली की जा रही हो तो वो रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा यात्री, रेल मदद पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के पास जाकर मौखिक और लिखित शिकायत भी कर सकते हैं।



रेल यात्री ने पानी की बोतल पर पांच रुपये अतिरिक्त लेने की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर अमर फूड प्रोडक्ट स्टॉल संचालक के खिलाफ 6 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
-एसके श्रीवास्तव स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed