{"_id":"5e29a1fb8ebc3e4b3412bab9","slug":"finance-employee-missing-mathura-news-agr4261312193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मी लापता, बाइक एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसकर्मी लापता, बाइक एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील/टैंटीगांव (मथुरा)। फाइनेंस कंपनी नेगमा का कलेक्शन एजेंट बुधवार को घर से निकला पर वापस नहीं लौटा। देरशाम घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किए तो मोबाइल बंद मिला। बृहस्पतिवार को फाइनेंसकर्मी की बाइक एक्सप्रेसवे के अंडरपास नगला मौजी (माइल स्टोन-86) के पास लावारिस हालत में मिली। कुछ ही दूरी पर हेलमेट और ग्लब्स भी मिले। चाचा ने थाना नौहझील में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
थाना नौहझील के गांव मरहैला मुक्खा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (25) स्व. लौहरे सिंह फाइनेंस कंपनी नेगमा में कलेक्शन एजेंट है। बुधवार की सुबह 10 बजे कलेक्शन के लिए घर से निकला। देरशाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर लगातार फोन किया तो बंद मिला। चिंता बढ़ने लगी, फिर भी कलेक्शन एजेंट की तलाश की गई।
सुबह कलेक्शन एजेंट के चाचा धर्मवीर सिंह ने थाना नौहझील में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच सुरीर पुलिस को लावारिस हालत में माइल स्टोन 86 के अंडरपास में बाइक मिली। कुछ ही दूरी पर हेलमेट और ग्लब्स पड़े हुए थे। पुलिस ने बाइक और सामान को कब्जे में लिया। चाचा ने मौके पर पहुंचकर बाइक कलेक्शन एजेंट की होनी स्वीकारी। हालत देखकर परिजन अब अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कलेक्शन एजेंट ने 2.77 लाख रुपये जमा कराने के लिए अपने मैनेजर गजेंद्र सिंह को फोन किया था। गजेंद्र की सुबह 10:30 बजे बात भी हुई है। उसके बाद से कलेक्शन एजेंट का मोबाइल बंद जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रही है।