फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight between two groups of students, one student's condition critical in firing

छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, फायरिंग में एक छात्र की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of students, one student's condition critical in firing
छाता। हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट एवं फायरिंग में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

छाता निवासी महावीर का पुत्र रासबिहारी हाईवे स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ने गया था। इसी दौरान गांव दहगांव के चार-पांच युवक, जो इसी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय के सामने हाईवे पर रासबिहारी पर हमला बोल दिया। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में विश्वविद्यालय का गार्ड बाल-बाल बचा। रासबिहारी को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। डॉ. ललित शर्मा का कहना था कि छात्र की हालत गंभीर है। उसे 40-45 टांके आए हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने छाता कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed