फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fertilizers were ordered from outside, license of Krishi Seva Kendra Nandgaon was suspended

Mathura News: बाहर से मंगाया उर्वरक, कृषि सेवा केंद्र नंदगांव का लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fertilizers were ordered from outside, license of Krishi Seva Kendra Nandgaon was suspended
मथुरा। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी रोजाना ब्लॉकों में दुकानों पर निरीक्षण कर रहे हैं। उर्वरक विक्रेता अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने फरह ब्लाॅक का निरीक्षण किया। नंदगांव में खामी मिलने पर कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने फरह में उर्वरक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। अधिकारी ने बताया कि दीक्षित खाद भंडार के यहां अभिलेख अपूर्ण मिले। इफको उर्वरक केंद्र भी इसी दुकान में संचालित होता पाया गया। विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं राघव खाद एवं बीज भंडार पर अभिलेख अपूर्ण मिले। इसके साथ ही दुकान का रखरखाव अव्यवस्थित पाया गया। फलस्वरूप फर्टिलाइजर की जांच ना हो पाने के कारण नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक किसान की शिकायत मिली कि एक दुकानदार दूसरे जिले से यूरिया मंगाकर अधिक मूल्य में किसानों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी जांच नंदगांव के सहायक विकास अधिकारी द्वारा कराई गई। इसमें पाया गया कि कृषि सेवा केंद्र नंदगांव द्वारा बाहर से यूरिया मंगाया गया। मौके पर यूरिया की 20 बोरी मिलीं, परंतु विक्रेता द्वारा ना तो इन बोरियों को स्टॉक वितरण रजिस्टर में और ना ही पॉश मशीन में दिखाया गया। स्टॉक संदिग्ध होने के कारण तत्काल प्रभाव से कृषि सेवा केंद्र नंदगांव का लाइसेंस निलंबित करते हुए आपूर्ति प्रतिबंधित की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह ना तो दूसरे जिले से उर्वरकों का विक्रय करें और ना ही किसी अन्य जगह से मंगा कर बिक्री करें। जिले में मंगलवार तक यूरिया 7447 मीट्रिक टन और डीएपी 3040 मीट्रिक टन तथा एनपीए 1879 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed