फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Feku government has now become a bad government: Akhilesh Yadav

फेंकू सरकार अब बन गई है बेचू सरकार : अखिलेश यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Feku government has now become a bad government: Akhilesh Yadav
मथुरा। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मथुरा में जनसभा के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि याद करो भाजपा के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में चलेंगे। सरकार में आते ही इन्होंने हवाई जहाज ही नहीं हवाई अड्डे भी बेच दिए। ये फेंकू सरकार अब बेचू सरकार बन गई है। ये सरकार बड़ी कंपनी, बडे़ कारखाने, बडे़ उद्योग बेचे रही है।
विज्ञापन

किशोरी रमण इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार देर शाम सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के लिए वोट मांगने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि पहले सुना था कि बाबा मुख्यमंत्री मथुरा से चुनाव लड़ रहे हैं, फिर अयोध्या और काशी की भी चर्चा हुई, लेकिन उन्हें घर भेज दिया गया। अब वो लखनऊ पहुंचने वाले नहीं हैं। कहा कि यहां के बिजली मंत्री ने मथुरा ही नहीं पूरे प्रदेश को करंट का झटका दिया है। बिजली के बिल देखकर लोगों को करंट लगता था।
विज्ञापन

समाजवादियों ने जब ३०० यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की तो ये भी कहने लगेे कि सरकार बिल आधा करेगी। ये झूठ नहीं बोलते तो युवा बेरोजगार नहीं रहते। तंज कसते हुए बोले कि बाबा मुख्यमंत्री खुद लेपटॉप और स्मार्ट फोन नहीं चलाना जानते हैं, इसलिए किसी को दिए नहीं। भाजपा के सरकार में रहते डॉ. आंबेडकर का संविधान बचने वाला नहीं है। भाजपा में जितना बड़ा नेता है वह उतना ही बड़ा झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने वालों ने किसान को खेतों की रखवाली में लगा दिया है। इस बार तो खाद भी नहीं मिली। मुझे पता चला है कि मथुरा में तो बंदरों का उत्पादहै, जिसका टेंडर भी हुआ पर बंदर नहीं पकडे़ गए। उन्होंने यमुना स्वच्छता, वृंदावन में रिवर फ्रंट और मथुरा-वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकास का वायदा दोहराया। इस मौके पर प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल ने भी विकास का दावा किया। डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार के जाने का वक्त नजदीक है। डॉ. अवरार हुसैन, तनवीर अहमद, कुंवर नरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन से मथुरा तक रोड शो के माध्यम से वोट मांगे।

कन्हैया सपने में आए, बोले समाजवादी सरकार बनेगी
अखिलेश यादव ने कहा कि कन्हैया सपने में आए थे, कह रहे थे कि इस बार समाजवादी सरकार प्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सपने में योगी की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। लेकिन मै कह रहा है हूं कि कन्हैया मेरे सपने में बार-बार आ रहे हैं और कह रहें हैं कि इस बार सपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed