{"_id":"5e7deb8f8ebc3e77b31a4a2e","slug":"fasting-in-navratri-mathura-news-agr4355923150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर ही सजा है तेरा द्वार भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर ही सजा है तेरा द्वार भवानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। घर पर ही सजा है तेरा द्वार भवानी, जी हां अब नवरात्र में उपवास रहने वाले देवी के भक्तों ने अपनी इष्ट दुर्गा भवानी का द्वार घर पर ही सजा लिया है। अधिकांश मंदिर बंद रहने से श्रद्धालु घर पर ही दुर्गा मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
नरी-सेंमरी स्थित कांगड़ा नगर कोट वाली देवी मां का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। यहां ऑनलाइन दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। यहां लगने वाला लक्खी मेला स्थगित कर दिया गया है। सांचौली देवी मां का मंदिर भी बंद है। गांव देहात के पथवारी देवी मंदिर बंद हैं। राधाकुंड, गोवर्धन, जतीपुरा, महावन, गोकुल में मंदिर बंद हैं।
राया के मनकामेश्वरी देवी मंदिर से भी ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था की गई है। जाबरा के देवी मंदिर भी बंद हैं। मांट, नौहझील में मंदिर बंद हैं। सुरीर के दुर्गा मंदिर पर लगने वाला मेला भी स्थगित कर दिया गया है। भक्तों के लिए मंदिर को बंद कर दिया गया है। छाता, नंदगांव, बरसाना, शेरगढ़ के मंदिर बंद हैं। चौमुंहा के देवी मंदिर पर सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। देहात अन्य प्रसिद्ध मंदिर बंद हैं। मंदिरों के बंद रहने से मायूस हुए देवी भक्तों ने अपने घरों पर देवी मां का दरबार सजा लिया है।