{"_id":"5fce68c88ebc3ecf6611e3d4","slug":"farmers-protest-mathura-news-agr4710393128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यमुना एक्सप्रेस वे पर होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यमुना एक्सप्रेस वे पर होगा धरना
विज्ञापन
किसान नेता चौधरी रामबाबू कटे लिया को मनाते एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ धर्मेंद्र चौहान
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट/नौहझीली (मथुरा)। भारतीय किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। एसडीएम श्याम अवध चौहान व सीओ धर्मेंद्र चौहान ने किसान नेता को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कटा पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीएम व सीआ से आठ सूत्रीय मांगों पर भी बात हुई। इसके बाद किसान नेता कटैलिया ने कहा कि पहले समस्याओं का समाधान करें, इसके बाद कोई बात होगी। उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। रालोद नेता योगेश नौहवार ने कहा कि किसानों की लड़ाई में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता साथ खड़े हैं। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर सिंह, रालोद नेता अशोक चौधरी, बदन सिंह प्रधान, सोनी प्रधान, हजारीलाल, रमेश फौजदार, हरवीर सिंह, संत लाल चौधरी, नेम सिंह सरपंच आदि उपस्थित थे। संवाद
चिल्ला नोएडा सीमा पर आठ दिन से जमी हैं भाकियू कार्यकर्ता
बलदेव (मथुरा)। भाकियू भानू के कार्यकर्ता आठ दिन से चिल्ला नोएडा सीमा पर जमे हुए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैंनुआ ने कहा, भारत बंद में मथुरा की जिला इकाई पूरी ताकत लगा रही है। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को पटरी से उतारने में लगी है।
विज्ञापन
प्रदेश सलाहकार श्यामपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के लिए किसानों को बर्बाद करने वाली नीतियों को जबरन थोप रही है। जयपाल सिंह चौधरी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, विक्रम सिंह चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, राकेश पचहरा, छत्रपाल धनगर, धर्म सिंह फौजी, सोनवीर तोमर, हाकिम सिंह सिकरवार आदि बैठे हैं। संवाद