फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers protest against a construction company in mathura

सनसिटी के खिलाफ गरजे किसान

Wed, 27 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 27 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
farmers protest against a construction company in mathura
हाईटेक सिटी विकसित करने के नाम पर वृंदावन क्षेत्र में किसानों से ली गई जमीन पर नौ वर्ष बाद भी कोई कार्य न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। यहां किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


ब्रज वृंदावन किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। सनसिटी हाईटेक के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि नेशनल हाईवे के निकट गांव छटीकरा, जैंत, सुनरख बांगर सहित आधा दर्जन गांवों की जमीन को अधिग्रहण का भय दिखाकर किसानों से लिया गया। कंपनी ने 15 सौ एकड़ जमीन में हाईटेक सिटी बनाने के लिए स्टांप सहित अनेक छूट भी सरकार से प्राप्त कर ली हैं। लेकिन,
विज्ञापन

नौ साल बाद भी हाईटेक सिटी का निर्माण नहीं किया गया है।

इस दौरान किसानों ने डीएम के नाम एडीएम कानून व्यवस्था ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों ने मांग की है कि सनसिटी हाईटेक प्रोजेक्ट प्रालि द्वारा प्राधिकृत का नाम खतौनी से खारिज किया जाए। किसानों के नाम खतौनी में दर्ज करें और कब्जा दखल की कार्रवाई से मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण का हस्तक्षेप खत्म कराया जाए। मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में राजेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, दलवीर सिंह, पदमावती, पीतम पहलवान, भगवान सिंह, लछमन, पीतम सिंह, कमल सिंह, कलुआ, जगदीश, पूर्व प्रधान सुभाष, डालचंद्र, हीरालाल, रामबाबू, लोहरे सिंह, देवो, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed