फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers of UP and Rajasthan came face to face

Mathura News: आमने-सामने आए यूपी और राजस्थान के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers of UP and Rajasthan came face to face
मथुरा। उप्र-राजस्थान सीमा पर जल निकासी विवाद पर समाधान निकालतीं एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी व अन् - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कौंथरा में बारिश के पानी की निकासी विवाद का कारण बन गई है। जलभराव की समस्या को लेकर यूपी और राजस्थान के ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। हालात बिगड़ने पर दोनों राज्यों का प्रशासन मौके पर पहुंचा। वार्ता के बाद गोवर्धन एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने तीन बंद पुलिया खुलवाकर स्थिति को काबू में कराया। हालांकि पुरानी पुलिया को लेकर विवाद अभी भी कायम है।
विज्ञापन

राजस्थान के खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कौंथरा गांव से निकलने वाले बारिश के पानी को रोकते हुए पुलिया बंद कर दी। इससे नाराज यूपी के ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने टीम भेजकर पानी की निकासी शुरू कराई तो राजस्थान के ग्रामीण विरोध में उतर आए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान के डीग के एसडीएम देवी सिंह, गोवर्धन एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता चली। इसी दौरान राजस्थान के ग्रामीणों ने तीन और पुलिया बंद कर दीं, जिन्हें एसडीएम ने जेसीबी की मदद से तुरंत खुलवा दिया। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा पुलिया बंद करने का प्रयास किया गया तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्थान के ग्रामीणों ने जल निकासी पर विवाद कर दिया था। एक पुलिया को खोलने पर वार्ता चल रही है। यदि दोबारा पुलिया बंद की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रजाक्ता त्रिपाठी, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed