{"_id":"6a5da19e94d4ee8c3a0aaf3c","slug":"farmers-get-one-day-window-to-book-subsidized-agricultural-equipment-in-uttar-pradesh-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए खुशखबरी: शुगरकेन हार्वेस्टर से लेकर ड्रोन तक...इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान; जल्दी करें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए खुशखबरी: शुगरकेन हार्वेस्टर से लेकर ड्रोन तक...इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान; जल्दी करें बुक
Mon, 20 Jul 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:48 AM IST
सार
सरकार की इस योजना के तहत किसान ड्रोन, शुगरकेन हार्वेस्टर, मल्च लेयर और अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों पर अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
- फोटो : pmkusum
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के इच्छुक किसानों के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। कृषि विभाग विभिन्न श्रेणी के कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग आज दोपहर 12 से रात 12 बजे तक कराएगा। निर्धारित समयावधि में आवेदन करने वाले किसान ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उप कृषि निदेशक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार बुकिंग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर की जाएगी। किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप मानवचलित एवं शक्तिचलित कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसमें कृषि रक्षा उपकरण, मल्च लेयर, शुगरकेन हार्वेस्टर (सेल्फ प्रोपेल्ड), ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, कस्टर हार्वेस्टर प्लांटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, एग्रीगेटर सहित कई अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि उप निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर आवेदन करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।