फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer

Mathura News: ‘किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
farmer
अन्य केंद्र
विज्ञापन

फोटो
‘किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस’
जिला, महानगर व वृंदावन कांग्रेस कमेटी ने किसान सत्याग्रह आंदोलन का किया समर्थन
न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष को देंगे पूरे मामले की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन (मथुरा)। जहांगीरपुर खादर में किसानों की जमीन को अधिग्रहण करने का मामला गर्माता जा रहा है। वृंदावन के कालीहर पर किसानों का सत्याग्रह जारी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी के निर्देश पर जिला, महानगर एवं वृंदावन कांग्रेस कमेटी ने किसान सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन किया। एलान किया कि किसानों के हक की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष को इस पूरे मामले से अवगत कराएगा जाएगा।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि यमुना खादर में संक्रमणीय भूमि पर किसान दर पीढ़ी दर किसानी कर रहा है, बिना नोटिस दिए किसानों की फसल पर शासन प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर खेती व कच्चे मकानों को उजाड़ा गया, किसान और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया। वहीं, किसानों को झूठे मुकदमे लगाकर गिरफ्तार किया, इनमें महिलाएं भी थीं। कांग्रेस पार्टी किसानों पर किए गए अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों पर लगातार जुल्म किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि किसानों पर बुलडोजर चलाकर उनकी खेती को जबरन छीना जा रहा है। शासन-प्रशासन को किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने होंगे। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है। पूर्व सभासद घनश्याम चौधरी, बादाम सिंह निषाद, दीपक पाराशर, राहुल शुक्ला, शिवा गौतम, अमर सिंह निषाद, गिरीराज सिंह निषाद, बिरजो निषाद, अमर सिंह, शोभाराम निषाद, स्वामी दामोदर शर्मा, केशव निषाद, प्रेम सिंह निषाद, राधेश्याम निषाद, विक्रम निषाद, प्रेम बिहारी निषाद, भगवानदास निषाद, पहलाद निषाद, बच्चू निषाद, देवकीनंदन निषाद, कन्हैया निषाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed