फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer's family is waiting fro compensation

धुंधला भविष्य देख रहीं बरसती आंखें

Thu, 09 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/चौमुंहा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/चौमुंहा Updated Thu, 09 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmer's family is waiting fro compensation
किशन सिंह पैर से लाचार लेकिन हौसले के धनी थे। एक दिन पत्नी से बात करते-करते बोले कि इस बार खेतों में खूब पसीना बहाया है। अब देखना फसल कटते ही नाती का इलाज बड़े अस्पताल में कराऊंगा।
विज्ञापन


लेकिन 17 मार्च के दिन किसान के परिवार के सारे अरमान बारिश ने धो दिए। बरसात के बाद खेत देखने के गए किशन सिंह का तो दिल ही बैठ गया। घर लौट कर आए तो गुुमसुम होकर ऐसे सोए कि दोबारा आंख नहीं खोली। फसल तो गई ही, उसके भरोसे घर चलाने वाला भी चला गया।
विज्ञापन


रीढ़ की हड्डी में परेशानी झेल रहे नाती का इलाज अब दादी के लिए चिंता का विषय है, वहीं खेती के भरोसे चल रहे परिवार की बरसती आंखों में भविष्य धुंधला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जब अमर उजाला की टीम ने किशन सिंह के घर दस्तक दी तो माहौल आंखें नम करने वाला था। आंसुओं का समुंदर लिए बैठी पत्नी प्रेमवती की निगाहें हर आहट पर दरवाजे की ओर जातीं। सोचतीं कोई सरकारी मुलाजिम फसल का मुआवजा लेकर आया है लेकिन हर बार उनके हिस्से में नाउम्मीदी ही आती रही।

प्रेमवती ने बताया 17 मार्च को उनके पति बरसात से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमे में आ गए थे। उनकी मौत के बाद अब खाने के लाले हैं। यह गांववालों की दरियादिली है कि घर में चूल्हा जल रहा है लेकिन ऐसा कब तक चलेेगा ये सोचकर दिल बैठा जा रहा है। सरकारी मदद की तो अब सपना लग रही है। पति की मौत को 23 दिन हो गए, अभी तक न कोई अधिकारी आया है न ही किसी नेता ने सुध ली है।

कर्ज में बिक गया दो बीघा खेत
किशन सिंह के खेत में रजबहा का पानी नहीं पहुंच पाता। जमीन का पानी तैलीय होने से फसल अच्छी नहीं होती। बच्चों की शादी और अन्य खर्चों में किशन सिंह पर बैंक का तीन लाख रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था। इसके अलावा कुछ रुपये ब्याज पर भी लिए थे। जिसे 10 महीने पहले दो बीघा खेत बेच कर चुकाया था।  


नवजात का इलाज बड़ी चिंता
किशन सिंह के पुत्र धर्मपाल ने बताया कि उनके एक माह के पुत्र की रीढ़ की हड्डी में जन्म ही फोड़ा था। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने दिल्ली में इलाज कराने के लिए कहा। पिताजी सोच रहे थे कि फसल बेच कर इलाज कराएंगे। अब यह एक सवाल बन गया है। किशन सिंह के परिवार में पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार के लिए खेती ही आय का एकमात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed