फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmer ploughing field shot at

Mathura News: खेत में जुताई कर रहे किसान पर फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer ploughing field shot at
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के नगला जाटान गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर खेत में जुताई कर रहे चंद्रपाल (50) पर तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। तीन गोलियों में से दो चंद्रपाल के बगल और बाएं हाथ में लगीं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चंद्रपाल रात करीब पौने नौ बजे खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का अजीत पुत्र विजय सिंह दो अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। घटना में चंद्रपाल घायल होकर खेत में गिर पड़े। पीड़ित के भाई विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अजीत समेत दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और पंचायत में समझौता भी हुआ था। सीओ सदर वरुण मिश्रा व थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और गांव में निगरानी बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed