{"_id":"b41c8d72687e19e75ac36db38eb0611a","slug":"farmer-dead-due-to-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चौपट देख किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल चौपट देख किसान ने तोड़ा दम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हुसैनी के किसान गोपाल की अपने खेत में फसल की बर्बादी के मंजर को देख कर सदमे से मौत हो गई। बताए अनुसार वे खेत से लौटकर अपने परिवारीजनों से इस संबंध में बात कर रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। किसान परिवार पर दोहरी मार से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हुसैनी निवासी 58 वर्षीय किसान गोपाल बरसात के बाद अपने खेतों पर फसलों को देखने गए थे। परिवारीजनों के अनुसार जब वह लौटकर आए तो फसल बर्बादी को देखकर बेहद दुखी थे। इस संबंध में वे पत्नी कैला और पुत्र से बातचीत कर रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिवारीजन उन्हें चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किसान गोपाल की मौत से उनके परिवार और गांव में हा-हाकार मच गया।
खेतों में खड़ी पकी फसलों पर प्रकृति की मार से किसानों के सामने परिवार को चलाने के लिए जरूरी अनाज तक का संकट आ गया है। कुछ दिन पूर्व भारी बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद धूप निकली को कुछ उम्मीद जागी थी, लेकिन तीन दिन से हो रही बरसात ने उनकी उम्मीदों को पूरी तरह धो दिया है। हालात ये हैं कि खेतों में पड़ी सरसों, आलू की फसल सड़ने की कगार पर है तो गेहूं और जौ में लागत भी हाथ लगती नहीं दिख रही। किसानों का कहना है कि इस बार जानवरों के लिए चारे का भी संकट आएगा।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से मरे तीन गोवंश
जैंत। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में आकाशीय बिजली से तीन गोवंश की मौत हो गई। रविवार को दोपहर एक बजे क्षेत्र के गांव परखम गूजर में दो सांड़ और एक गाय ठाकुर लाल के खेत में घास चर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों बुरी तरह झुलस गए और थोड़ी देर बाद तीनों ने दम तोड़ दिया। परखम गूजर के जगदीश पटेल और भंवर सिंह पटेल ने बताया कि बिजली गिरने के दौरान आवाज और चमक बहुत तेज थी।
आकाशीय बिजली से भैंस मरी
कोसीकलां। गांव शेरनगर के ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर बल्लों की भैंस की मौत हो गई।