{"_id":"62af74504540900cdd25cf5f","slug":"farah-s-ikraar-married-a-hindu-girl-posing-as-amit-mathura-news-mtr519535494","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरह के इकरार ने अमित बनकर की हिंदू युवती से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरह के इकरार ने अमित बनकर की हिंदू युवती से शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फरह के युवक ने खुद को हिंदू बताकर आगरा की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे हिंदू रीति रिवाजों से शादी भी कर ली। इतना ही नहीं यह युवक आगरा में रहकर कॉस्मेटिक्स के सामान की सेल और सप्लाई का काम करने लगा। शादी के आठ वर्ष बीत गए और दो बच्चे भी हो गए। एक रस्म को लेकर युवक का जब असली नाम पता चला तो युवती के होश उड़ गए। मामले में युवती ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती को फरह में रहने वाले युवक ने खुद का नाम अमित बताकर प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली। दो बच्चे हो गए और उनके नाम भी हिंदू समाज के हिसाब से लक्ष्य और अक्ष्य रखे गए। एक बच्चा 3 वर्ष का है, जबकि दूसरा 5 वर्ष का है।
8 वर्ष तक युवक अपनी असलियत छिपाता रहा और अमित बनकर युवती के साथ रहा। युवती को असलियत पता न चले इसलिए इकरार फरह छोड़कर आगरा में जगदीशपुरा में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। युवती को वह परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं देता था। उसने अपने परिवार के लोगों से युवती को मिलवाया भी नहीं।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि हिंदू समाज में बच्चों की जो एक रस्म नहीं होती। उसे कराने के लिए आरोपी जिद पर अड़ गया। इससे उसकी असलियत सामने आ गई। युवती को चैलेंज देते हुए युवक ने कहा कि उसका नाम अमित नहीं, इकरार है। असलियत जानने के बाद युवती के होश उड़ गए। युवती का आरोप है कि उसके साथ असली नाम छिपाकर विवाह किया गया है और उसे धोखा दिया है। थाना जगदीशपुरा में इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।