{"_id":"622642f2fbfbfe1ebc0c5633","slug":"farah-police-s-laxity-caused-a-ruckus-mathura-news-mtr5142407181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरह पुलिस की ढिलाई ने करवा दिया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरह पुलिस की ढिलाई ने करवा दिया बवाल
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। कोलीपाड़ा में सोमवार को तोड़फोड़ और बवाल से फरह का माहौल गर्मा गया। बाजार में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस के आने से पहले दोनों समुदाय के युवक भाग खड़े हुए। लाठी-डंडों से लैस नकाबपोश युवकों को देख लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। रविवार को युवक को चाकू मारने वाले मीट विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई न होने से युवकों में उबाल दिखा।
परखम चौराहे के पास रविवार की शाम मीट विक्रेता काले ने रहीमपुर के दीपक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। केवल दीपक ने खराब मीट का पीस बदलने की कह दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने देरशाम को राजीनामा कराकर काले और दीपक को छोड़ दिया। पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा सोमवार को देखने को मिला।
एकत्रित हुए युवकों ने एक समुदाय की बस्ती में दो बाइकों, इकबाल, सलीम के घर के दरवाजे, फारूक काजी, सलीम मिस्त्री का बिजली मीटर तोड़कर उत्पात मचाया। बस्ती के लोगों ने पथराव किया तो युवक भाग खड़े हुए। विरोध में मुस्लिम युवकों ने कोलीपाड़ा में मोहन सिंह के घर के शीशे और रामजीलाल मिस्त्री का ऑटो के शीशे तोड़ डाले। इससे दो समुदाय के आमने-सामने आने से माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
फरह का बाजार बंद हो गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। फिलहाल बस्ती और कोलीपाड़ा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।