{"_id":"5dab17988ebc3e93ac72226b","slug":"farah-and-rifayanary-police-to-mislead-of-rpf-for-24-hour-mathura-news-agr4113791101","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे तक आरपीएफ को टहलाती रही फरह और रिफाइनरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे तक आरपीएफ को टहलाती रही फरह और रिफाइनरी पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। फरह के गांव कुरकंदा के निकट ट्रेन को पलटने की कोशिश की घटना को फरह और रिफाइनरी पुलिस ने 24 घंटे बाद भी गंभीरता से नहीं लिया है। इसमें हादसे का शिकार होने से बची झेलम एक्सप्रेस के चालक सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आरपीएफ शनिवार को दिन भर इधर से उधर भागती रही।
शुक्रवार देर शाम की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को आरपीएफ और रेलवे के पीडब्लूआई मध्य रात को ही फरह थाने पहुंच गए। लेकिन फरह पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। फरह थानाध्यक्ष पहले तो मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र का बताते रहे। इसके बाद आरपीएफ रिफाइनरी थाना गई तो यहां भी घटनास्थल क्षेत्र फरह का दर्शाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शनिवार सुबह आरपीएफ ने डीएम के हस्तक्षेप की अपील की। डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद फरह का घटनास्थल बताया, लेकिन फरह पुलिस ने इसके बावजूद शनिवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।