{"_id":"6632c394bffc481ef6036b24","slug":"fans-and-coolers-of-old-age-home-found-defective-mathura-news-c-369-1-mt11006-112902-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृद्ध आश्रम के पंखे-कूलर मिले खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृद्ध आश्रम के पंखे-कूलर मिले खराब
विज्ञापन
मथुरा। महावन के नगला खूबी स्थित वृद्ध आश्रम का समाज कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां कुछ कमरों के पंखे और कूलर खराब मिले। दवाएं भी नदारद थी।
समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अशर्फीलाल ग्राम उद्योग संस्थान वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया गया। आश्रम में 58 महिलाएं और पुरुष निवास करते मिले। कुछ कमरों में लगे कूलर और पंखे भी खराब मिले।
दवाइयों की उपलब्धता भी काफी कम मिली। उन्होंने बताया कि आश्रम संचालक को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान कमियां मिली तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।