फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   family members create ruckus alleging negligence After death of young man in private hospital in Mathura

Mathura: सांड ने पटका तो निजी अस्पताल में कराया भर्ती, इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत; परिजन ने किया हंगामा

Mon, 16 Oct 2023 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

मथुरा में सांड ने पटका तो घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
family members create ruckus alleging negligence After death of young man in private hospital in Mathura
Mathura: सांड ने पटका तो निजी अस्पताल में कराया भर्ती, इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ अस्पताल से भाग गया। परिवारवालों ने इलाज कर रहे स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


मामला राया थाना क्षेत्र के आयरा खेड़ा का है। यहां के रहने वाले पंकज (36) शनिवार की रात घर के बाहर घेर में चारपाई पर सो रहा था। रात में उस पर सांड ने हमला कर दिया। उसे चारपाई सहित उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की सुबह परिजन ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: मां ने दिव्यांग बेटे को दी ऐसी मौत...देखकर दहल गए लोग, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; वजह हैरान करने वाली
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा देख अस्पताल स्टाफ वहां से भाग गया। परिजन का कहना है कि डॉक्टर ने सुबह इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल में ऑक्सीजन भी खत्म हो गई थी। कई बार डॉक्टर से इसकी शिकायत की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद पंकज ने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: घर पर मां और पत्नी में खींचतान...होटल में रातें बिता रहा परेशान व्यापारी; कहानी रचकर थाने पहुंची बहू

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed