{"_id":"5d6bdcf18ebc3e93dc47dd8d","slug":"faithful-injured-mathura-news-agr40360367","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पेड़ से टकराई बस, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पेड़ से टकराई बस, 23 घायल
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बलदेव में बरौली-कैलाश मार्ग पर गांव कासिमपुर मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। बस सवार 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। घायल सभी मथुरा-वृंदावन दर्शन और आगरा घूमकर बुलंदशहर लौट रहे थे।
बुलंदशहर से बस में सवार होकर 60 लोग मथुरा-वृंदावन दर्शन और आगरा घूमने के लिए 28 अगस्त को निकले थे। यह सभी मथुरा-वृंदावन में दर्शन के बाद शनिवार को आगरा घूमने चले गए। रविवार को आगरा से लौटते हुए बरौली-कैलाश मार्ग पर गांव कासिमपुर के पास ट्रक को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित बस पेड़ से टकरा गई। बस सवारों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। करीब 10 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें बच्चे, पुरुष और महिलाएं घायल हुए।
यह हुए घायल
किशौली की ममता, राजेंद्र, सुभाष, दीपू, ओमवती, मोहनिया, विमलेश, पवन, संजय, अर्चना, गोलू, प्रदीप, जगदीश, खैरपुर की शशि, चंद्रेश, नीरज, मोनू, प्रदीप, बुलंदशहर का शैलेंद्र, शिवानी, बाबूराम और किलोड़ा की बलवीरी, अनीता, सविता।