फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Failure to regularly check school vehicles will result in action: DM

स्कूली वाहनों की नियमित चेकिंग नहीं करने पर होगी कार्रवाई: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Failure to regularly check school vehicles will result in action: DM
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराने और चालकों का पुलिस सत्यापन व स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र चेक करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में आरटीओ इसकी सतत निगरानी करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय प्रबंधक अपने वाहन चालकों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों से संबद्ध वाहनों की समय-समय पर जांच करें। 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करें।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम करें। चिह्नित ब्लैैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं कम करने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर चालान की संख्या बढ़ाने, दुर्घटना बहुल इलाकों को चिह्नित करके सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। डीएम ने अनाधिकृत, ओवरलोडिंग, अनफिट एवं अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा तलब किया। कहा कि वाहन चालकों को समय-समय पर जागरूक करें, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed