{"_id":"5dd2b20b8ebc3e54d61e11b0","slug":"examination-center-mathura-news-agr4158498167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलची विद्यालयों की पॉजीटिव रिपोर्ट भेजने वाला बाबू निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलची विद्यालयों की पॉजीटिव रिपोर्ट भेजने वाला बाबू निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर पुस्तिकाएं लिखने और बदलने का गोरखधंधा करने वाले इंटर कॉलेजों को पुन: परीक्षा केन्द्र बनाने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने एक बाबू को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में बाबू को दोषी माना गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। अमर उजाला ने इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विगत सप्ताह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्तर से आगामी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इसमें ऐसे विद्यालयों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया था, जिन्हें सामूहिक नकल करते पकड़ा गया था। इसक खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
प्रारंभिक जांच में बोर्ड परीक्षा पटल पर काम करने वाले बाबू चन्द्र मोहन शर्मा ने पोर्टल पर गलत रिपोर्ट अपलोड करा दी थी। इस दौरान उसने डिफाल्टर मिले विद्यालयों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट भेज दी थी। बाबू ने तीन विद्यालयों की रिपोर्ट भेजी थी, जिनमें से गोसना, फरह के कॉलेज शामिल थे। बाबू को जल्द ही चार्ज शीट दी जाएगी। इसके बाद उसके पक्ष को भी सुना जाएगा। एक अन्य विद्यालय को सुनवाई के बाद बोर्ड ने ही हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन
-केपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक