फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every vote of the locality is on BJP's watch, concrete strategy

Mathura News: मोहल्ले का एक-एक वोट भाजपा की निगाह पर, ठोस रणनीति

Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Every vote of the locality is on BJP's watch, concrete strategy

विज्ञापन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल मानते हुए ठोस रणनीति बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। चुनाव भले ही नगर निकाय का हो पर पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को दुरुस्त कर दिया है। बूथ सशिक्तकरण सम्मेलनों के माध्यम से एक-एक बूथ पर वोटर लिस्ट के एक-एक पन्ना प्रमुख की गहरी समीक्षा की है। मोहल्ले का एक-एक वोट भाजपा की निगाह पर है। इसके साथ ही प्रत्याशी चयन में पार्टी ने इस बार कमान कस रखी है। भले ही भाजपा में मेयर के दर्जन भर से अधिक दावेदार हों पर पार्टी उसी पर दांव खेलेगी, जिससे जनता प्रसन्न रहे और कार्यकर्ता भी खुश हों।
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए बूथ सशक्तिकरण सम्मेलनों के माध्यम से चुनावी रणनीति को दुरुस्त कर दिया है। कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दे आए हैं। वहीं पार्टी में बड़े स्तर पर पार्षद और मेयर पद के दावेदारों की फौज भी अपने-अपने स्तर से प्रचार में जुटी है। पार्टी ने निकाय चुनाव की रणनीति तो पिछले सितंबर और अक्तूबर में ही बना ली थी पर चुनाव टल जाने से इसे स्थगित रखने के बजाए और अधिक दुरुस्त कर दिया। बूथ, सेक्टर, मंडल और वार्ड स्तर पर भाजपा ने संगठन मजूबत करने के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पदों पर आसीन कर उन्हें संतुष्ट करने का काम किया है।
विज्ञापन


वैश्य पर दांव खेल सकती है पार्टी
नगर निगम की सीट सामान्य होने के बाद भाजपा इस सीट पर वैश्य समाज पर अपना दांव खेल सकती है। जिले में ब्राह्मण, जाट, सहित अन्य जातियों का समन्वय तो पार्टी में विधायक पद पर है, लेकिन वैश्य बहुल मथुरा विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ग की अब तक अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व लेगा प्रत्याशी चयन पर निर्णय
निकाय चुनाव में इस बार पार्टी प्रत्याशियों के चयन में प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर पार्टी की कोर कमेटी को केवल नामों के पैनल की संस्तुति करने का अधिकार होगा। पार्टी ने भी हर वार्ड और मेयर पद पर प्रत्याशी को लेकर अपने स्तर से फीड बैक लिया है। संगठन और बाहरी एजेंसियों से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट मानें तो पार्टी इस बार माफिया, ठेकेदार, अवैध गतिविधियों में लिप्त, पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा के बजाए धनबल के सहारे सीट पाने की कोशिश में जुटे लोगों को दरकिनार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed