फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachments removed in Govardhan ahead of Mudia Purnima fair

Mathura News: गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले से पहले अतिक्रमण हटा, सड़कें हुईं साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed in Govardhan ahead of Mudia Purnima fair
गोवर्धन। मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग क्षेत्र से अतिक्रमण हटा दिया। इस अभियान से सड़क और फुटपाथ साफ हो गए हैं। उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी न्यायिक संजय सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत और प्रशासनिक टीम ने दानघाटी मंदिर से बस अड्डा, बड़ा बाजार और परिक्रमा मार्ग तक कार्रवाई की। अवैध खोखे, तख्त, पट्टे और कुर्सियां जब्त की गईं। इससे अतिक्रमणकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। सौंख तिराहे से डीग अड्डे तक भी सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया। ऋणमोचन कुंड क्षेत्र में सबसे अधिक अतिक्रमण था। यहां ढकेल संचालकों ने कुंड परिसर में कुर्सियां और टेबल रख लिए थे। प्रशासन ने मौके पर ही अतिक्रमण हटाकर कुंड परिसर खाली कराया। कई दुकानदारों ने प्रशासन की सख्ती देखकर अपना सामान खुद ही हटा लिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है। यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार ब्रजेश कुमार और थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed