{"_id":"62b8af83c858090bd86d87b5","slug":"encroachment-at-various-places-in-giriraj-parikrama-marg-mathura-news-mtr5198867198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन ने अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। दानघाटी, मुखराबिंद मंदिर को जाने वाले मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं। सिंथेटिक दूध-भोग, चिरवा-चनौरी, मिठाई आदि के फड़ प्रशासन की उदासीनता से सजे हुए हैं, इससे परिक्रमार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि 10 जुलाई से गोवर्धन का राजकीय मुड़िया मेला शुरू हो जाएगा। प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आ रही हैं। मेला तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अभी तक कोई रुचि नहीं दिखाई है। इन दिनों रात में परिक्रमा चल रही है। परिक्रमा मार्ग में रात में अतिक्रमण का बाजार सज जाता है।
दानघाटी एवं मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सामने ठेलों पर चिरवा-चनौरी, सिंथेटिक दूध-भोग, मिठाई आदि का कारोबार प्रशासन की उदासीनता से चल रहा है। सड़क किनारे फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण से परिक्रमार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर अतिक्रमण
बस स्टैंड, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा तिराहा, बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा, मुकुट मुखारबिंद, चकलेश्वर मार्ग, जतीपुरा मुखारबिंद मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं।
परिक्रमा मार्ग में फुटपाथ पर जमे अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश ईओ और तहसीलदार को दिए गए हैं। अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
संदीप वर्मा, एसडीएम, गोवर्धन।