{"_id":"68d377aa86a068a4d5050884","slug":"encounter-with-rs-25-000-bounty-criminal-netrpal-injured-in-leg-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चोरी करने में माहिर नेत्रपाल से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली...25 हजार का है इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चोरी करने में माहिर नेत्रपाल से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली...25 हजार का है इनामी
Wed, 24 Sep 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:16 AM IST
सार
मथुरा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
25 हजार का इनामी नेत्रपाल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसओजी व हाईवे थाने की पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम व थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पुष्पांजलि उपवन के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान आगरा के अछनेरा के गांव मांगरौल निवासी नेत्रपाल के रूप में हुई है और उसके कब्जे से चोरी के आभूषण, 4900 रुपये, तमंचा, चार कारतूस, बाइक व चोरी करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
आगरा व मथुरा के विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आगरा में गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज है। मथुरा पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शातिर अपने साथियों के साथ बंद मकानों की रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था। सीओ ने बताया कि आरोपी मंगलवार रात को पुष्पांजलि उपवन में मकानों की रेकी करने आया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।